डॉ ओपी भारती
गोण्डा/वजीरगंज:-गोण्डा - फैज़ाबाद मार्ग पर कार और पिकअप की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए।आमने - सामने की भिडंत में 3 लोग घायल हो गए।
घटना शनिवार के दोपहर लगभग 2 बजे की है।भगोहर स्थित सदगुरू कोल्ड स्टोर के सामने कार व पिकप के आमने - सामने हुई भिडंत में बनारस से गोंडा जा रही कार पर सवार चालक विक्रम सिंह ( 40 ) व साथ में बैठे रमेश ( 45 ) तथा पिकप चालक महबूब ( 50 ) निवासी कस्बा वजीरगंज घायल हो गये , जिन्हे स्थानीय लोगों ने कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु पहुंचाया गया । थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ