अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद : बाल विकास परियोजना कार्यालय रानीमऊ मवई में आज लगातार 29 वें दिन भी आगनबाड़ी कार्यकार्तियों का सरकार द्दारा की गई वादा खिलाफी के विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहा ।वहीं बाल विकाश परियोजना कार्यालय रानीमऊ पर आगनबाड़ी कार्यकार्तियों का सरकार विरोधी नारों के साथ शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने जो वादा किया था उसके खिलाफ चल रही है सरकार की नीयत बिलकुल ठीक नहीं है,वादे के मुताबिक एक भी कार्य नहीं कर रही सरकार।अपने 13 सूत्रीय मांगों के साथ आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व हड़ताल जारी रहेगी इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रा देवी ने कहा कि अभी हमारी बहने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रही है,जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक हम लोग कलम बंद काम बंद हड़ताल जारी रखेंगे उपाध्यक्ष बसन्ती देवी पदाधिकारी सतरूपा शुक्ला, सरोज वंदना श्री वास्तव, मिथिलेश कुमारी, पुष्पा ,अंजू, गीता सिंह , संतोष ,गुलनूर, कमलेश, विमला ,ऊषा ,मुमताज खान, तस्नीम, विजय कुमारी, कैलाशपति , रामकुमारी संगीता सुषमा सुशीला सुभद्रा ,गीता व सजीवनी श्री वास्तव सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ