कानपुर :उत्तर प्रदेश रत्न इंजी० महेश सिंह चौहान के सपनों को साकर करते हुए प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थान भाभा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिटूशन्स ने सफलता के विभिन्न आयामों को छूते हुए 10 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं जिसके उपलक्ष्य में भाभा ग्रुप द्वारा वार्षिकोत्सव 'फ़ीनिक्स-2K17' का आयोजन किया गया।
फ़ीनिक्स 2K17 का शुभारम्भ 12 नवंबर को भाभा ग्रुप की सचिव श्री मती अर्चना सिंह चौहान ने किया। फ़ीनिक्स में विभिन्न सांस्कृतिक व तकनीकी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फ़ीनिक्स रोडीज़,भाभा प्रीमियर लीग,फूडीज फेस्ट व फ़ास्ट एंड फूरियस् प्रमुख हैं तथा तकनीकी कार्यक्रम के अंतर्गत एक्वा रोबोटिक्स का आयोजन किया गया जिसमे आकाश नीरस (HOD,कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट),अवधेश दीक्षित(HOD,मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट),प्रभात चौरसिया व सुधांसु अवस्थी जी के निर्देशन में अंकित मौर्या,तेजवीर आदि छात्र संचालकों द्वारा पानी के अंदर रोबोट संचालन के जानकारी देकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मंजीत चौहान,विश्वजीत यादव विजेता व गौरव सक्सेना,अमित सेंगर उपविजेता रहे।
वर्षिकोत्सव के अंतर्गत 13 नवंबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश रत्न इंजी० महेश सिंह चौहान ने किया जिसमे छात्रों व आमन्त्रित कलाकारों द्वारा नृत्य,गायन,नाटक एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
एकल गायन में अभयजीत सिंह,अनुराग सिंह तथा नृत्य में समीर राज,फराह,शिवांगी दुबे आदि छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभाशाली प्रस्तुति से समां बाँध दिया।
कवि सम्मेलन में छात्र कवियों ने विभिन्न स्वरचित कविताओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर चेयरमैन महेश सिंह चौहान,सचिव अर्चना सिंह चौहान,ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी एच०पी०एस० चंदेल,विनय शर्मा,वार्षिकोत्सव फ़ीनिक्स-2K17 के संयोजक संजीव सिंह व सहसंयोजक इक़बाल अहमद सहित कॉलेज के सभी प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षक गण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ