Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:रेखा सिंह ने रचा इतिहास


अखिलेश्वर तिवारी/गोपाल श्रीवास्तव
भाजपा प्रत्याशी रेखा सिंह निर्विरोध निर्वाचित 
बलरामपुर । नगर पंचायत तुलसीपुर के चीनी मिल वार्ड से रेखा सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं । रेखा सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं और उनके विरोध में एकमात्र प्रत्याशी  प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया जिसके बाद उनका निर्विरोध निर्वाचित होने तय हो गया । तुलसीपुर नगर पंचायत के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी वार्ड से निर्विरोध प्रत्याशी निर्वाचित किया गया है । रेखा सिंह के उपलब्धि से भाजपा खेमे में काफी हर्ष है और जिला अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है ।

         जानकारी के अनुसार तीसरे चरण के निकाय चुनाव हेतु पर्चा वापसी के समय समाप्ति के बाद नगर पंचायत तुलसीपुर में सुगर मिल वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक मात्र प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया जिसके कारण भाजपा प्रत्याशी श्री मती रेखा सिंह पत्नी धर्मेन्द्र सिंह निर्विरोध हो गयी। बताया जाता है कि आजादी के बाद जबसे तुलसीपुर नगर पंचायत स्थापित हुआ है तबसे अब तक का इतिहास रहा कि कोई भी वार्ड निर्विरोध नही हुआ था।इस वर्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्यासी श्रीमती रेखा सिंह ने इतिहास रच दिया । जिन्हें इसके लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य विष्णु देव गुप्ता, तुलसीपुर भाजपा मण्डल महामन्त्री वृज गोपाल पाण्डेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री मती सिंह को बधाई दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे