Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:दो लाख के लिये विवाहिता को जान से मारने का प्रयास


अशोक कुमार चौहान 
परसपुर / गोण्डा। दहेज मे दो लाख रुपये,मोटर साइकिल व सोने की चैन  नही मिली तो ससुराल वालो ने विवाहिता को करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया,मगर वह जान बचाकर ससुराल से भाग निकली,पीड़िता महिला ने थाना परसपुर मे पति समेत पांच लोगो के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करायी है,थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम मरचौर मजरा भया पुरवा,मधईपुर कुर्मी चौराहा भौरीगंज रोड निवासिनी संगीता देवी पत्नी रमाशंकर ने थाना परसपुर मे दर्ज करई रिपोर्ट मे कहा कि उसकी शादी 31 मार्च 2017 को ज्ञानचंद पुत्र रमाशंकर के साथ हुई थी,शादी में दान दहेज दिया था,  ससुराल पहुंचने पर ससुराल वालो ने कम दहेज लाने का ताना देते हुये 2 लाख रुपये नगद,बाइक व सोने की चैन की मांग करने लगे इसके लिये ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे ,प्रताड़ना के बारे मे उसने अपने पिता को बताया,पिता ने बेटी के ससुराल वालो को समझाया,मगर उसके बाद ससुराल वालो ने उसे और प्रताड़ित करना शुरु कर दिया संगीता का आरोप है कि ससुराल वालो ने मार डालने की धमकी दी,संगीता के मुताबिक 04 सितम्बर को ससुराल वालो ने करंट लगाकर उसे मार डालने का प्रयास किया,मगर वह किसी तरह से जान बचाकर वहा से भाग निकली,संगीता ने थाना परसपुर में पति रमाशंकर,सास बिटाना उर्फ जनक दुलारी,जेठ उमाशंकर व लल्लू उर्फ दिलजले के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करायी है थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे