अमरजीत सिंह
फैजाबाद:इनायत नगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में चिखड़ी मोड़ पर स्थित राज मोबाइल सेंटर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है इस दुकान में तकरीबन 80 हजार की नगदी सहित 8 लाख के स्मार्ट फोन की चोरी हुई है ध्यान देने वाली बात है कि दुकान के बगल ही डायल 100 और हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी की गश्त पुलिस लगी रहती है लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया चोरी की इस बड़ी वारदात से बाजार के ब्यापारियों में चोरों का आतंक व्याप्त हो गया है लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ब्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस गश्त के दौरान हुई चोरी से अब व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पनप गई है उन्होंने घटना के जल्द पर्दाफाश की मांग की है वहीं भाजपा नेता देवेन्द्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली पर रोष जताया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ