Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से  क्षेत्राधिकारी रूदौली धनंजय सिंह कुशवाहा व् कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया
       क्षेत्राधिकारी रूदौली  व् कोतवाल के नेतृत्व में निकली टीम ने नगर में फ्लैग मार्च करके सभी दल के अध्यक्ष व् सभासद पद के प्रत्याशियों से अपील की क़ि कोई भी प्रत्याशी किसी भी सरकारी भवन,द्वार व खाम्भो पर प्रचार सामग्री नहीं लगायेगा पोस्टर व् स्टीकर पर प्रेस का नाम,मोबाईल नं व् प्रचार सामग्री की संख्या स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए किसी मतदाता के भवन अथवा प्रतिष्ठान पर बिना उसकी इजाज़त के प्रचार सामग्री ना लगाएं स्वतंत्र मतदान में सहयोग दें मतदाताओं को किसी किस्म का प्रलोभन ना दे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखें,अफवाहों पर ध्यान न दे।किसी वाद विवाद पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी ऐसे प्रत्याशी का नामांकन भी रद्द किया जा सकता है इस मौके पर कोतवाल सरकारी भवन,इमारतों व् खंभो पर लगी प्रचार सामग्री को हटवाकर संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्यवाही भी की
इस फ्लैग मार्च में चौकी इंचार्ज किला विनोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज नया गंज आर सी यादव,उपनिरीक्षक शमशाद अली सहित भारी तादाद में पुलिस बल शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे