सीएम योगी आदित्यनाथ के बहराइच महाराज सिंह इण्टर कॉलेज पहुंचने से पूर्व जनता को संबोधित करते हुवे राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि इस जिले के नगर क्षेत्र में कई वर्षों से सपा की विधायकी सीट की विरासत को तोड़ने में योगी जी के चरण मात्र से कई दशक के रिकॉर्ड तोड़ते हुवे भारतीय जनता पार्टी ने आपनी जीत सुनिश्चित की। यूपी में भाजपा सरकार आने व सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अत्याचार और अन्याय से प्रदेश मुक्त हो चुका है। निकाय चुनाव के लिए जनसभा की शुरुवात आयोध्या की जनसभा से करने का एक मात्र उद्देश्य भाजपा के लिए चुनाव में जगमगाहट लाना था। अवैध बूचड़ खाने पर बोलते हुवे राज्यमंत्री ने कहा कि यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से अवैध बुचड़खाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।किसानों का कर्जमाफी कर सरकार ने किसान को अपना सहारा दिया है।अब तक केंद्र सरकार के सहयोग से 6 माह के भीतर 11 लाख लोगों को आवास देने का कार्य किया गया है। प्राथमिक विद्यालय में नौनिहालों को पुरानी ड्रेस से निजात दिला कर 1 करोड़ 53 लाख बच्चों को ड्रेस वितरण कर उनमे नई उमंग पैदा करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने सपा पर निशाना साधते हुवे कहा कि सपा सरकार में कमीशन खोरी चरम पर थी। जनता का सारा पैसा समाजवादी सरकार के गुंडों की जेब मे जाता था ।
क्या-क्या बोले योगी
मंच पर पहुंच जनसभा को संबोधित करते हुवे मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद-परिवारवाद के नाम पर बांटने वालो को सबक दे रही है भाजपा सरकार। प्रदेश सरकार निकाय चुनावों के बाद प्राईमरी विद्यालय में नौनिहालों को स्वेटर भी देने का कार्य करने जा रही है।गन्ना किसानों का 25 हज़ार करोड़ का बुगतान किया जा चुका है।पूर्व में रही सपा-बसपा सरकार को बिजली व शिक्षा की आवश्यकता नही थी।लेकिन प्रदेश सरकार में भाजपा के आने पर से भेद भाव बिना सब मिल रहा है। अपने कार्यकर्ताओं को बोलते हुवे सीएम ने कहा कि हर कस्बे में 2 समस्याएं जज़ूर है कार्यकर्ता उन समस्याओं को देख पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आये। लोकल समितियाँ मिल कर आवर गौवंश के लिए गौशालाय बनाए। सीएम ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि पिछली सरकार में नौकरियां नही थी।पर हमारी सरकार में 1.50 लाख पुलिस कर्मी की भर्ती से लेकर अन्य नौकरियों के लिए ख़ाका तैयार हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 13 महानगरों को स्मार्ट सिटी बनवाने का प्लान चल रहा है। निकाय चुनावों पर चर्चा करते हुवे सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में निकाय चुनाव के पश्चात सभी पालिका अध्यक्षों का अधिकार क्षेत्र बढ़ाया जायेगा। सीएम योगी ने अपने सम्बोधन को समाप्त करने के साथ-साथ जय श्री राम के उदघोष किये।
क्या थी सुरक्षा व्यवस्था

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ