अखिलेश तिवारी
बलरामपुर । विकासखंड सदर के शिक्षा क्षेत्र सेखुई कला अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में चाचा नेहरु के जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन कृत्यों पर बच्चों को जानकारी दी गई तथा निबंध प्रतियोगिता व खेल प्रतियोगिता आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बीआरसी रामसमुझ यादव तथा एनपीआरसी गीता देवी मौजूद रहीं ।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रज्जन लाल ने बताया कि आज प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर बलरामपुर में बाल दिवस कार्यक्रम को धूम -धाम से मनाया गया जिसमे सभी स्टाफ और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एबीआरसी राम समुझ यादव तथा विशिष्ट अतिथि एनपीआरसी श्रीमती गीता शर्मा मौजूद रही । आज बाल दिवस के मौके पर खेल कूद प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, कबड्डी, लम्बी कूद व दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । प्रितियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त तथा प्रत्येक क्लास में पढाई में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया । कार्यक्रम में बच्चों के लिये हलवा, टॉफी, केला व केक जैसे लजीज व्यंजन की भी ब्यवस्था की गई थी जिसका बच्चों ने आनंद लिया । साथ ही अथितिओ ने भी इस समय पर हमारा उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर सहायक अध्यापक अतिन खन्ना, निर्मला कुमारी, नीलम मिश्रा व संज्ञा तिवारी सहित विद्यालय के बच्चे, सम्मानित अभिभावक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ