अमरजीत सिंह
भेलसर पुलिस ने 108 एम्बुलेन्स की मदद से पहुंचाया सीएचसी रुदौली
फैज़ाबाद :रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर ओवर ब्रिज के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग भेलसर ओवर ब्रिज के निकट शाम लगभग चार बजे दो बाईक सवार लखनऊ की ओर से फैज़ाबाद की ओर जा रहे थे जिसमें आगे वाले हीरो UP42AD 1002 बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसमें उसके पीछे आ रहे सीडी डीलक्स UP41 R 3566 बाइक चालक लालू पुत्र नन्द कुमार आयु लगभग 35 वर्ष ग्राम मदद अली का पुरवा थाना रुदौली फैज़ाबाद बुरी तरह घायल हो गया जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची भेलसर चौकी पुलिस ने जिस बाइक से दुर्घटना हुई उस बाइक व उसके चालक को भेलसर चौकी लेकर गई और 108 एम्बुलेन्स की मदद से घायल को समुदायिक स्वास्थ केंद्र रुदौली में भर्ती कराया जहां पर घायल का इलाज किया जा रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ