सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन किया गया । सैनिक सम्मेलन में जवानो की समस्याओ को सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी समस्याओ के निस्तारण हेतु सम्बधित को निर्देशित किया गया तथा अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर दिशानिर्देश दिये गयेः-
1. नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन कराये जाने हेतु समस्त थानाध्यक्षो / थाना प्रभारी को आराजक तत्वो पर नजर रखने व उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने व आदर्श आंचार का पालन काराने हेतु निर्देशित किया गया ।
2. लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वाँछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध अतिशीघ्र कार्यवाही कर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
3. डकैती, चोरी, नकबजनी, लूट आदि की घटनाओं में अंकुश लगाएं, घटित घटनाओं का अनावरण तथा रोकथाम हेतु अपराधियों का सत्यापन व कार्यवाही तथा समुचित पुलिस प्रबन्ध हेतु निर्देशित किया गया।
4. थानों पर लम्बित मालों के निस्तारण हेतु समस्त थानाध्यक्षों को विशेष रुचि लेकर उनका निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
5. अपहृताओं की बरामदगी प्राथमिकता के आधार पर की जाये। गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु टीम बनाकर कार्य किया जाये और विशेष रुचि लेकर उनकी बरामदगी कराई जाये।
6. अज्ञात शवों के शिनाख्त की कार्यवाही में तेजी लाकर जिला मुख्यालय स्थित डीसीआरबी में उनकी फीडिंग कराई जाये।
7. जनशिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस प्रकरण, थाना समाधान दिवस तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस आदि में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जायें। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की रैण्डम चैकिंग की जाये।
8. भू-माफियाओं के विरुद्ध अतिशीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
9.समस्त थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्र में प्रभावी चैकिंग करायी जाये। खासकर पेट्रोल पम्प आदि के निकट चैकिंग कराई जाये, चैकिंग के दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट आदि का विशेष ध्यान रखकर कार्यवाही की जाये। युवाओं व अपराधियों को शतप्रतिशत चैक किया जाये।
10. महिला सम्बन्धी अपराध तत्काल दर्ज कर कार्यवाही की जाये। स्कूल-कॉलेजों, बाजार, पार्क एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों आदि में भ्रमणशील रहकर मनचलों पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
11. अवैध शराब के विरुद्ध शराब की कसीदगी एवं बिक्री की पूर्णतया रोकथाम हेतु सभी थानाध्यक्ष व्यक्तिगत रुचि लेकर अधिक से अधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
12. एन.सी.आर. में त्वरित कार्यवाही, धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तारी, एन0बी0डब्ल्यू0 तथा वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पर्याप्त पुलिस बल मौके पर जाये। पुलिस पर हमलों से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही जैसे गुण्डा, गैगंस्टर, एनएसए आदि की प्रभावी कार्यवाही की जाये।
13 अनावरण को शेष अभियोगों में सभी क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष रुचि लेकर उनका सही अनावरण करायें।
14. सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। दुव्र्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
15. जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रभावी चैकिंग कराए जाने हेतु जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।
16. थाने के सभी अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु सभी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ