Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद :बिना मान्यता के संचालित विद्यालय बने कर्मचारियों के लिए कमाई का जरिया


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :शिक्षा माफियाओ के आगे सरकारी तंत्र पूरी तरह से बिफल नजर आ रहा है क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता प्राप्त बिद्यालय क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए कमाई का केंद्र बन चुका है जो क्षेत्र मे चर्चा का बिषय बना हुआ है
      मामला रुदौली शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत भेलसर का है बता दे कि प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा निजी बिद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराने का फरमान जारी किया गया है लेकिन यहा पर शासन का आदेश आज कल अधिकारियों के लिए कमाऊ पूत बन गया है यहा पर ग्रामीणों की माने तो निजी बिद्यालय के प्रबन्ध समित के द्वारा न्याय पंचायत के सन्यवक राज कुमार शर्मा व खण्ड़ शिक्षा अधिकारी के द्वारा संचालित बिद्यालय बंद कराने के बजाय दो हजार रुपये प्रति माह सुबिधा शुल्क लेकर संचालित कराने का आरोप है यही कारण है बिद्यालय प्रबंधकों के द्वारा अभिभावकों से मोटी रकम फीस के रुप मे वसूली जा रही है और बेरोक टोक इण्टर तक संचालित किया जाता है यहा तक इन बिद्यालयों का न तो नाम है और न ही बोर्ड सब हटा दिया गया है जब पूरे न्याय कि 34  प्रषदीय बिद्यालय के साथ लगभग तीस बिद्यालय मान्यता प्राप्त संचालित है जिसमें नौ जूनियर व 25 प्राथमिक बिद्यालय है लेकिन वही  शिक्षा बिभाग का दावा है कि जो मान्यता प्राप्त तीस बिद्यालय है वह कागज में पॉच से आठ तक ही मान्यता है जबकि पूछे गये सवाल के जबाब में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने बताया जानकारी नही है जॉच कर कार्यवाही की जायेगी और शीघ्र बिद्यालय को बंद कराया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे