सुलतानपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) हरेन्द्र वीर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के मतगणना केन्द्र गनपत सहाय पी.जी. कालेज का आज सायं अधिकारियों से साथ निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया । जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों , गणना अभिकर्ता तथा गणना एजेन्ट गेट न.01 से तथा मीडिया कर्मी एवं मतगणना से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी गेट न.02 से मतगणना केन्द्र परिसर में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया तथा अधिकारियों /कर्मचारियों के वाहन की पार्किग की व्यवस्था की गयी है। प्रत्याशी तथा गणना एजेन्टों के लिये गनपत सहाय पी.जी.कालेज के सामने सड़क उस पार पुलिस द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गयी है जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने दोनों प्रवेश द्वारों तथा गणना टेबल , एजेन्टों तथा कर्मियों के प्रवेश , बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत् वैरीकेटिंग व जाली की व्यवस्था की गयी है जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना केन्द्र परिसर में कालेज के सभागार में मीडिया सेन्टर बनाया गया है, जिसमें टी.वी. की व्यवस्था की गयी है। मीडिया कर्मियों को चक्रवार गणना की जानकारी की व्यवस्था भी की गयी है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी बी.डी.सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, ,क्षेत्राधिकारी नगर श्यामदेव, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, ई.ओ. नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी , सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार व सम्बन्धित उपस्थित थे।
सुल्तानपुर:जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगणना केन्द्र का निरीक्षण
नवंबर 30, 2017
0

Tags
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ