गोण्डा।गुरुवार देर शाम गन्ने से लदी ट्रक के चपेट में आने से ३५ वर्षीय युवक की मौत हो गयी।मौके से ट्रैक चालक फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गुरुवार देर शाम मनकापुर-रेहरा मार्ग पर स्थित अधियारी मार्ग पर एक निजी विद्यालय के पास गन्ने से लदी ट्रैक के चपेट में आने से मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा खास के मजरे परसाहवा गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा पुत्र घिराऊ वर्मा मोटर साईकिल से आ रहा था कि अधियारी के पास एक निजी विद्यालय के पास मनकापुर से जा रही गन्ने से लदी ट्रैक के चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गयी।घटना के बाद ट्रैक चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने ट्रैक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर कर पीयम के लिये जिला मुख्यालय रवाना किया है।वही मनकापुर कोतवाल ददन सिंह ने बताया ट्रेक व शव कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर प्राथमिक दर्ज की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ