अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद 1 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होना है जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । जिले की दो नगरपालिकाओं बता दो नगर पंचायतों की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा । मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है ।
जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर में दो नगर पालिका तथा दो नगर पंचायतें हैं । इसके लिए 29 नवंबर को मतदान किया गया । एक दिसंबर के सुबह 8:00 बजे से मतगणना होनी है । नगर पालिका परिषद बलरामपुर की मतगणना नवीन मंडी परिसर बलरामपुर में होगा । नगर पालिका परिषद उतरौला की मतगणना ए आर उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में होगा तथा नगर पंचायत पचपेड़वा एवं तुलसीपुर का मतगणना मंडी परिषद तुलसीपुर में संपन्न कराया जाएगा । डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया की सभी स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी है । मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त किए गए हैं । शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हो तथा जीत के बाद कोई जश्न न मनाया जाए इसके लिए भी हिदायतें दे दी गई है । उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग टेबुल बनाए गए हैं । जहां पर वार्ड सदस्यों तथा अध्यक्ष का काउंटिंग होगा । बलरामपुर में 25 वार्डों के लिए 25 तथा अध्यक्ष के लिए 25 टेबल लगाए गए । इसी प्रकार उतरौला में भी 25 वार्डो के लिए 25 तथा अध्यक्ष के लिए 25 टेबल बनाए गए हैं । तुलसीपुर नगर पंचायत के लिए 30 तथा पचपेड़वा नगर पंचायत के लिए 24 टेबल लगाए जाएंगे जहां पर सभासदों तथा अध्यक्ष की काउंटिंग एक साथ होगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ