Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:अयोध्या नगर निगम सीट जीतने के लिए सीएम योगी ने बनाया है मास्टर प्लान


अमरजीत सिंह 
बीजेपी के बड़े नेता कर रहे हैं अयोध्या नगर निगम चुनाव की मानिटरिंग
फैजाबाद:यूपी में 22 नवम्बर को पहले चरण का मतदान होना है पहले चरण में जिन जनपदों में मतदान होना है उन जनपदों में निकाय चुनाव से जुडी तैयारियाँ और प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है तमाम सियासी दल इस चुनाव में अपनी फतह करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं यूपी की सियासत में बेहद अहम् किरदार निभाने वाली अयोध्या नगर निगम की सीट पर जीत का सियासी समीकर न सिर्फ जनपद के नेता बना रहे हैं बल्कि प्रदेश सरकार में बैठे सत्तारूढ़ दल के बड़े नेता और मंत्री भी इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ कर देख रहे हैं जिसकी वाजिब वजह भी है प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ चार बार अयोध्या जा चुके हैं और बीते दिनों बीजेपी सरकार ने अयोध्या में राम राज्याभिषेक का बड़ा कार्यक्रम भी किया और अयोध्या को नगर निगम बनाने में बड़ी भूमिका भी भाजपा की रही ऐसे में अगर इस सीट पर कमल नही खिला तो सवाल पूरी पार्टी पर कड़ा हो जाएगा और शायद इसीलिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खुद नामांकन में पहुँचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया था बीजेपी के बड़े नेता कर रहे हैं अयोध्या नगर निगम चुनाव की मानिटरिंग कर रहे है 
        अयोध्या को लेकर प्रदेश सरकार और खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कितने संजीदा हैं इसका अंदाजा डिप्टी सी एम डा0  दिनेश शर्मा के बयान से सहजता से लगाया जा सकता है पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम डा0  दिनेश शर्मा ने कहा था कि हमने अयोध्या नगर निगम चुनाव को गंभीरता से लिया है, पीएम मोदी और सीएम योगी का तारीफ करते हुए डिप्टी सीएम डा0  दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हमारे पी एम  और सी एम  का सपना है प्रदेश के निकायों में भाजपा की सरकार बने इसके लिए उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार  है उसी तरह से विकास के लिए निकायो में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए शहरों के विकास पर डिप्टी सीएम डा0  दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अमरत्व और स्मार्ट सिटी की योजना के तहत शहरों का विकास कर रही है निकाय चुनाव में भाजपा में गुटबाजी और बगावत के सवाल परडा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा में ना कोई बगावत है और ना ही गुटबाजी, सभी कार्यकर्ताओं नेताओं को अपनी बात रखने का हक है सभी कार्यकर्ताओं के दिमाग में भाजपा की विचारधारा गूंजती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे