Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:कार्यदाई संस्था ने विद्युत उपभोक्ताओं से किया अबैध वसूली कनेक्सन रसीद भी नही दी


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बिना हैंडओवर दिया कनेक्सन एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर जला

बलरामपुर । कार्यदाई संस्था द्वारा बिना हैंड ओवर किये उपभोक्ताओं से हजारों रूपए आपूर्ति शुरू करने व कनेक्शन के नाम पर वसूल लिया गया । हजारों रूपए खर्च करने के बाद ग्रामीणों को मात्र दस दिन ही विद्युत आपूर्ति हुई और ट्रासंफार्मर जल गया । ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कहने पर विद्युत महकमा कहता है कि अभी लाइन हैंड ओवर नहीं हुआ है । जिसके कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सकता है ।
                   जानकारी के अनुसार विकास खंड रेहरा बाजार के डा.लोहिया ग्रा.पं.गूमा फातमा जोत के मजरे मदरहवा का लगभग एक वर्ष पूर्व विद्युतीकरण हुआ था । कार्यदाई संस्था द्वारा अभी तक  विद्युत महकमा को लाइन हैंडओवर नहीं किया गया । संस्था के लोगों ने बिना हैंड ओवर किये ही शाकरुन्निसा, मो.जहीर, जमील, रईस, यासीन व हबीबुल्लाह को कनेक्शन देकर कनेक्शन रशीद दे दीया । दो माह पूर्व बकरीद से दस दिन पहले टांसफार्मर से आपूर्ति शुरू करने के नाम पर 7200 रूपए वसूला गया तथा विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई । दस दिन चलने के बाद ही टांसफार्मर जल गया । अब्दुल रहमान, हसन मुहम्नद, अ.अजीज, चिनाऊ, कौसर, नकक्ट, गुदनु, काकू, शफी मुहम्नद, अतीउल्लाह, गोबरे, मो.यासीन, अनवर सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया कि जे.ई.अचलपुर चौधरी के कहने पर हमने   लाईनमैन के नाम पर विद्युत विभाग में काम कर रहे राम प्रताप उर्फ भकल्ली को एक - एक हजार रुपये दे दिया । राम प्रताप भकल्ली ने कनेक्शन तो जोड़ दिया लेकिन कनेक्शन रशीद नहीं दिया । कनेक्शन रशीद के लिए जे.ई.अचलपुर चौधरी से कहने पर कहते हैं कि कनेक्शन का पैसा हमें नहीं मिला है आप लोग रामप्रताप उर्फ भकल्ली से मिलो । जबकि ग्रामीणों ने बताया कि जे.ई.गाँव में आए थे उनके कहने पर ही हमने लाईनमैन को पैसा दिया था । ग्रामीणों ने बताया कि हजारों रूपए खर्च करने बाद मात्र दस दिन विद्युत आपूर्ति मिली कनेक्शन की रशीद भी नहीं मिला । अब जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विद्युत उपकेंद्र जाने पर हमें बताया जाता है कि मदरहवा के विद्युती करण को हैंड ओवर नहीं लिया गया है । जिसके चलते दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं दे सकते । इस संबंध में एस.डी.ओ.विद्युत उतरौला एस.के.वर्मा ने बताया कि मदरहवा के विद्युतीकरण का बिना हैंड ओवर आपूर्ति की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है । आपूर्ति कैसे शुरू हो गई जाँच कराई जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे