Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़:जिले की नाकामियों को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर डालने की कोशिश ना करें:विजय कुमार गोयल


सुनील गिरी 
हापुड़। कांग्रेस पार्टी  के नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी विजय कुमार गोयल ने आज एक चुनावी चौपाल में बोलते हुए कहा की लोगो को जो भी समस्या होगी उसको प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा चाहे वो रविवार पेठ (बाजार)का मामला हो या स्वर्ग आश्रम रॉड के नाला निर्माण में हो रही। लापरवाही व भ्रष्टाचार  की जांच करा कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी क्योंकि स्वर्ग आश्रम रोड के आस पास ऐसी कई कलोनिया है। जिनमे लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।  पिछली चेयरमेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे शहर में विकास कहि पर भी सही से नही हुआ है। अगर उन्होंने विकास कराया होता तो उनकी पार्टी उन्ही को चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती ना की किसी और को और रही बात रविवार पेठ (बाजार) की तो इसको भी कही खुली जगह पर स्थानांतरित करवाया जायगा जिससे रविवार के दिन जो शहर में जाम की स्थिति रहती है वो ना रहे।

 विजय कुमार गोयल ने  ये भी कहा की  हापुड़ जिले की नाकामियों को प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर डालने की कोशिश ना करें।उन्होंने कहा नगरपालिका का चेयरमैन अपने आप में इतना सक्षम होता है उसे ना तो MLA की जरूरत होती है ना ही MP की अगर वह चाहता तो उसे अपने वार्ड मे प्रस्ताव पास कराने मे वो पूरा सक्षम होता है।और रही बात भ्रष्टाचार की  मेरा सम्पूर्ण जीवन में मेरे जिले के प्रति कोई छोटा सा भी भ्रष्टाचार का दाग बता दे तो मे यही से चुनाव छोड़कर चला जाऊंगा। उन्होंने कहा मैं आपको यकीन दिलाता हूं अगर नगर पालिका परिषद में आपके प्यार व आशीर्वाद से मुझे मौका मिला मैं आप सबको एक साथ लेकर के शहर के विकास व कार्य करूंगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे