शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । अपर जिला मजिस्टेªट सोमदत्त मौर्य ने उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुये आज जनपद से 10 और गुण्डों को जिला बदर कर दिया है। जारी आदेश में अपर जिला मजिस्टेªट ने मानधाता थाने के 03 गुण्डे जिसमंेे खमपुर निवासी प्रमोद कुमार सुत रामराज, विवेक कुमार सुत रामराज तथा रामपुर बन्तरी निवासी इरसाद सुत इद्रीश, आसपुर देवसरा थाने के 03 गुण्डे जिसमें मझिगंवा निवासी सुधाकर पाण्डेय सुत कृष्णमूर्ति पाण्डेय, कृष्णमूर्ति पाण्डेय सुत राम केदार पाण्डेय एवं गोविन्दपुर निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू सुत महेन्द्र प्रताप सिंह, हथिगंवा थाना के मिश्रदयालपुर निवासी केशे सरोज सुत दौलत सरोज, लालगंज थाना के गिरधर सहाय निवासी उमाकान्त मिश्र सुत नर्वदा प्रसाद मिश्रा, पट्टी थाना के पूरेभीखा निवासी शिवाकान्त वर्मा सुत देवतादीन तथा सांगीपुर थाना के कमायनपुर निवासी शिव बहादुर वर्मा सुत राधेश्याम वर्मा कोे आगामी छः माह के लिये जिले की सीमा से निष्कासित कर दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ