Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:परिवार कल्याण कार्यक्रमों में उल्लेखनीय कार्यो हेतु प्रतापगढ़ को किया गया सम्मानित



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । परिवार कल्याण कार्यक्रमों में उल्लेखनीय कार्यो हेतु जनपद प्रतापगढ़ को पापुलेशन फाउण्डेशन आॅफ इण्डिया (पी0एफ0आई0) नई दिल्ली द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0के0 नैय्यर एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक  राजशेखर को पी0एफ0आई0 के प्रतिनिधियों रिया ठाकुर एवं अनिल द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एन0एच0एम0 राजशेखर ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों के सुदृढ़ीकरण हेतु जनपद मंें डिस्ट्रिक्ट वर्किंग गु्रप द्वारा बैठके आयोजित की जाती है और कार्यक्रम के मूल्यांकन के साथ ही उसकी बेहतरी के नये प्रयास भी किये जाते है। यह ग्रुप मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में गठित है जिसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल है। जिलाधिकारी  ने उक्त सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया एवं सी0एम0ओ0 तथा डी0पी0एम0 की इस उपलब्धि हेतु सराहना भी व्यक्त किया। साथ ही यह अपेक्षा भी की कि एन0एच0एम0 के अन्तर्गत समस्त कार्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा की जाये एवं जनपद को अग्रणी स्थान दिलाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे