अब निकाय इकाइयां बनेगी विकास की प्रतीक
खाद्यान्न व गन्ना माफिया पर लगेगा रासुका
गोण्डा। सूबे के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 653 नगर निकायों में प्रचार करने की योजना बनाई है। राम नगरी अयोध्या से प्रचार अभियान की शुरूवात करने के बाद मुख्यालय के अदम गोण्डवी मैदान में दूसरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नगर निकाय इकाईयां विकास की धूरी होती है।
उन्होंने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे गन्दे शहरों में गोण्डा इसलिए सुमार हुआ कि यहाँ पर केन्द्र सरकार द्वारा दिया गया था, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पिछले 15 सालों में कोई विकास नही हुआ। हमने योजना बनाई है केन्द्र व प्रदेश में समान विचारधारा वाली सरकार है। दोनों सरकारों के सहयोग से अब निकाय की तस्वीर बदल जायेगी। कहा कि अब अयोध्या की तरह हर नगर निकाय शाम जगमगाते नजर आयेंगे। इसके लिए भारत सरकार के एक उपक्रम ईएसएल से निकायों में एलईडी लगाने का समझौता किया गया है। इसके लिए कोई पैसा न तो केन्द्र सरकार न ही प्रदेश सरकार न ही निकायों को देना पड़ेगा। यह भुगतान एलईडी से जो बिजली की बचत होगी सम्बन्धित निकायों के बिजली बिलों से कटौती कर दिया जायेगा। जिन नगर निकायों को पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। यही कारण है कि विकास नही हुआ। उन्होंने कहा कि सूबे की साढ़ चार करोड़ आबादी इस चुनाव में भाग ले रही है। भाजपा संकल्प पत्र के साथ निकाय चुनाव में उतरी है। इस बार विकास होकर रहेगा। संकल्प पत्र के अनुसार हमने किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये माफ किया है। लोग सवाल करते थे किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसा कहा से आयेगा। हमने यह पैसा भ्रष्टाचारियों के जेब से निकाला है। कहा कि अब खाद्यान्न माफिया व गन्ना माफिया पर अंकुश लगाने के लिए वृहत्त योजना बनाई गई है। अब इन माफियाओं पर सीधे छोटी मोटी धारा नही बल्कि सीधे रासुका लगाया जायेगा। जो अधिकारी जनता की समस्याओं का निस्तारण नही करेंगे। कार्यालयों में तीन दिन से अधिक फाइले रोकी तो विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी। उनसे जवाब तलब किया जायेगा। इसके बाद भी नही सुधरे तो डिमोशन किया जायेगा और इस पर सुधार नही हुआ तो उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्त कर घर भेज दिया जायेगा। इसी क्रम में जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, बृजभूषण सिंह, प्रभात वर्मा, मंत्री रमापति शास्त्री, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, उपेन्द्र तिवारी, बांके बिहारी तिवारी, अन्जू सिंह, माया शुक्ला, इकबाल बहादुर तिवारी, बावन सिंह, प्रतीक भूषण सिंह, तुलसीदास राय चन्दानी, सूर्य नरायण तिवारी, विनय द्विवेदी, प्रेम नरायण पाण्डेय सहित भाजपा के विधायक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहें।
अब शहरी गरीबों को आवास के लिए मिलेंगे 2.5 लाख
सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि अब शहरी गरीबों को खुले आसमान के नीचे नही रहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अब केन्द्र सरकार 1.5 लाख रुपये व प्रदेश सरकार 1 लाख रुपये देगी। कुल मिलाकर शहरी गरीबों को 2.5 लाख रुपये आवास बनाने के लिए दिया जायेगा।
हर जिले में खुलेगी गौशाला
मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ महानुभाव दूध खाने के बाद गौमाता को छोड़ देते हैं जिससे शहरों में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, किसान भी इससे प्रभावित हो रहें है। इन आवारा पशुओं के वजह से शहर में जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। इससे निजात दिलाने के लिए हर जिले में गौशाला खोली जायेगी।
प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया नजरबंद
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का विगत एक पखवारे से कलेक्टेªट परिसर में धरना प्रदर्शन चल रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकत्रियां काफी उत्साहित थी। कि वे सीएम से मिलकर अपनी फरियाद रखेगी। लेकिन प्रशासन की तानाशाही के चलते उन्हें सुबह से ही नजरबंद कर दिया गया। वे तब तक नजरबंद रहीं जब तक सीएम जनसभा को सम्बोधित करके चले नही गये। सीएम के जाने के बाद उन्हें मुक्त किया गया। जिससे वे काफी आक्रोसित थी।
विशिष्ट बीटीसी के अभ्यर्थियों को बैठाया कोतवाली में
विशिष्ट बीटीसी के कुछ अभ्यर्थी सीएम से मिलकर अपनी फरियाद एक ज्ञापन के माध्यम से देना चाह रहे थे। लेकिन शायद उन्हें यह पता नही था कि खुले आम ज्ञापन की कापी हाथ में ले जाना खतरे से खाली नही है। उनको भाजपा के एक नेता ने ज्ञापन सीएम को दिलाने की बात कही थी। लेकिन वे जैसे गेट पर पहुंचे हाथ में ज्ञापन देखकर पुलिस वाले भड़क गये और उनकी बिना कोई बात सुने जबरन जीप में बैठा कर कोतवाली लाया गया। बाद में मीडिया कर्मियों हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा किया गया।
पिछली सरकारों पर किया तीखा प्रहार
पिछली सरकारों के भ्रष्टाचारों पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा जो पैसा सपा - बसपा की सरकार में भ्रष्ट अफसरों जी जेब मे जाता था वही पैसा निकालकर हमने किसानों की कर्जमाफी के रूप में किया। पूर्व की सपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार में से 36000 करोड़ रुपए निकाल कर जनता में बांटने का काम हमारी सरकार ने किया है। विभागों के अधिकारियों और बाबुओं को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ही कहा कि किसी भी विभाग में अगर फ़ाइल तीन दिन से ज्यादा रुकेगी तो उस विभाग के विभागाध्यक्ष की जवाबदेही होगी और अगर वे कारण नहीं बता पाए तो ऐसे लोगों का प्रमोशन नही डिमोशन होगा और रिटायरमेंट दे दिया जाएगा जिसके बाद उन्हें घर बैठा दिया जाएगा। प्रदेश में फैले खाद्यान माफियों पर कड़ी कार्यवाही करने का सन्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा खाद्यान माफियाओं के खिलाफ रासुका की कार्यवाही भी की जाएगी और डकैती व लूट करने की छूट किसी को नही दी जाएगी। योगी ने कहा कि लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतों से ना सुधारने वाले अधिकारियों को हम रिटायर करने का भी काम करेंगें। इससे हमारे युवा बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार देने का भी काम होगा। शहरी क्षेत्र में 1100000 रुपये गरीबों के लिए आ रहे हैं, आने वाले 5 वर्ष मैं सरकार प्रदेश के सभी गरीब के सर पर क्षत, बिजली व गैस आदि की व्यवस्था करेगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ