Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :एसपी,सीओ,कोतवाल समेत पॉच के खिलाफ वाद दायर


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । धोखाधड़ी के मुकदमे की फाइल गायब कराने का एसपी, सीओ, कोतवाल समेत पांच लोगों पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस मामले में सीजेएम ने एसपी से मुकदमे के विवेचना की प्रगति के संबंध आख्या तलब किया है। अंतू थाना क्षेत्र के सुखनीपुर बझान गांव की लक्खी देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल ने मंगलवार को सीजेएम के यहां दायर वाद में एसपी शगुन गौतम, सीओ सिटी रामआशीष यादव, कोतवाल आदित्य सिह, सीओ सिटी कार्यालय के दीवान नरेंद्र यादव, सुखनीपुर गांव से सुनील कुमार को परिवादी बनाया है। वाद में कहा गया है कि 23 अक्टूबर 2008 को धोखाधड़ी का मुकदमा नगर कोतवाली में कराया गया था। उस मुकदमे में 30 नवंबर 2008 को अंतिम आख्या भेज दी गई। एसपी ने दुबारा सीओ सिटी को विवेचना करने का आदेश दिया। इसी बीच मुकदमे की पत्रावली गायब कर दी गई। आरोप लगाया है कि एसपी, सीओ सिटी, कोतवाल, दीवान की मिलीभगत से मुकदमे की पत्रावली गायब की गई है। अब उसे सुलह करने के लिए धमकी दी जा रही है। इस मामले में सीजेएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि मामला अत्यंत गंभीर है। एसपी से मुकदमे के विवेचना की वर्तमान स्थिति के संबंध में आख्या 17 नवंबर को मांगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे