राकेश गिरी
बस्ती । आज विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न जनपद स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया सर्वप्रथम प्रातः 8ः30 बजे से मधुमेह के प्रति जनजागरूकता हेतु मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान एवं एक रैली का आयोजन जिला चिकित्सालय बस्ती में किया गया। रैली को डा0 जे0एल0एम0 कुशवाहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली जिला चिकित्सालय बस्ती से चलकर जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में समाप्त किया गया। रैली के पश्चात ए0एन0एम0 प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सी0के0 वर्मा ने लोगो से मधुमेह रोग से समाज में जागरूक करने की अपील की गयी। रैली में एन0सी0सी0 कैप्टन श्री तफ्फजुल हुसेन, एन0सी0सी0 कैडटों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चो तथा नार्थ इण्डियन एजूकेशनल ट्रस्ट मदर टेरसा बेलफेयर एजूकेशन सोसायटी के मण्डल क्वाडीनेटर श्री दीपक सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता ने रैली मे प्रतिभाग किया।
विश्व मधुमेह दिवस 14 नवम्बर 2017 के अवसर पर अपरान्ह एक पोस्टर प्रर्दशनी का आयोजन ए0एन0एम0 प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र में स्थित बेगम खैर इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, श्याम बहादुर आर्य कन्या इण्टर कालेज, श्रीमती कृण्णाकुमारी पाण्डेय गल्र्स इण्टर कालेज की बालिकाओ ने प्रतिभाग किया तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये गये बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विदित हो कि विश्व मधुमेह दिवस पर दिनांक 14.11.2017 से 30 नवम्बर 2017 तक विश्व मधुमेह पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा जिसके अन्तर्गत समस्त जिला स्तरीय राजकीय चिकित्सालयो एवं ग्रामीण क्षेत्रो पर स्थित सामु0/प्रा0 स्वा0 केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ डायविटीज, हायपरटेंशन, बी0एम0आई0 आदि की सघन जांच शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
डा0 राम प्रकाश, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय बस्ती, डा0 फखरेयार हुसेन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती, एल0के0 पाण्डेय जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी,बस्ती। डा0 राकेश मणि त्रिपाठी, डा0 रूपेश कुमार हल्दार, डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा0 प्रभात कुमार अग्रवाल मनोचिकित्सक, श्रीमती शबीहा खातून, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती भूमिका सिंह, श्रीमती रीता, श्रीमती नितिका शर्मा, श्रीमती शिल्पी सिंह अध्यापिकाओं तथा श्री राकेश पाण्डेय जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, मनीष कुमार मिश्रा, रोहन धवन, आनन्द गौरव शुक्ला, , सुनील कुमार, अविनाश सिंह, सुजीत कुमार, अभिषेक चैधरी, श्रीमती रंजना चैधरी, मुकेश कुमार पाठक, राकेश कुमार आदि कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ