बाल अधिकार सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी :कंचन दूबे
पट्टी (प्रतापगढ़)! जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के निर्देश पर बाल दिवस 14 नवम्बर 2017 को पंचायत संसाधन केन्द्र रमईपुर दिशिनी में बाल अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अघ्यक्ष के रूप में मौजूद ग्राम प्रधान कंचन दूबे ने कहा कि बाल अधिकार सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी हैं। इसे सुनिश्चित किये बिना परिवार व समाज का विकास सम्भव नहीं है।
इस शिविर में लीगल एड क्लीनिक पट्टी के संचालक व पराविधिक स्वयंसेवक मु0 नसीम अंसारी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए बाल श्रम, बाल विवाह, जेजे0 एक्ट व पाक्सो व पीसीपीयनडीटी जैसे अनेक कानून हैं, जिसके लिए सरकार के साथ-साथ परिवार व समाज दोनों को जागरूक होना पड़ेगा। तरुण चेतना के निदेशक मु0 नसीम अंसारी ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के मन्दिर से दण्ड की ब्यवस्था अब समाप्त करनी ही होगी, क्योंकि देश में परम्परागत शिक्षा के बजाय अब रुचिपूर्ण तरीके से शिक्षा देने की प्रणाली लागू है।
इस अवसर पर न्याय पंचायत समन्वयक बाल मुकुन्द ओझा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सबके सहयोग से ही बच्चों के अधिकार सुनिश्चित किया जाना सम्भव है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक छोटेलाल दूबे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के अधिकारों का हनन मानवाधिकार हनन है, जिसे रोका जाना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए लोगों से इन्हें भरपूर शिक्षा व प्यार देने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में किये गये समझौते के अनुसार भारत में रहने वाले हर बच्चे का अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, इसके लिए मानवाधिकार संगठनों व बाल कल्याण समिति में शिकायत की जा सकती है।
अस अवसर पर पूर्व उप ब्लाक प्रमुख सीता राम वर्मा ने बाल अधिकार व शिक्षा अधिकार कानून पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर तकनीकी समन्वयक श्री श्याम शंकर शुक्ल ने कहा कि चाइल्ड लाईन के अभाव में जागरुकता के बल पर ही प्रतापगढ़ जिले में बाल अधिकार व शिक्षा से सम्बन्धित अधिकारों के हनन को रोका जा सके।
कार्यक्रम के अन्त में संयोजक मो0 समीम ने सभी अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इन्द्रधर दूबे, छेदी लाल स्वर्णकार, संगमलाल उमरवैश्य, श्यामलाल वर्मा, शान्ती वर्मा, सुमन ओझा व राहुल गुप्ता आदि ने बाल अधिकार व शिक्षा की बेहतरी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्ता हकीम अंसारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ