Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पं. नेहरू की नीतियों ने भारत को दिया स्वर्णिम विकास का युग:मोना


नेहरू जयंती पर विधायक एवं एमएलसी ने गोष्ठी मे अर्पित की श्रद्धांजलि

लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुये बतौर मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस की महासचिव आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पं0 जवाहर लाल नेहरू ने पंचशील सिद्धान्त एवं विदेश नीति के क्षेत्र मे गुटनिरपेक्षता की नीति के साथ भारत के ढ़ांचागत विकास को योजनाबद्ध स्वर्णिम दिशा प्रदान की। विधायक मोना ने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र के विकास को निरंतर प्रवाहमान बनाये रखने के लिये नेहरू जी ने आर्थिक तथा कृषि क्षेत्र मे भारत को आत्मनिर्भर एवं विकासशील देश बनाने मे महान स्वप्नदृष्टा की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होनें जवाहर लाल नेहरू के विचारशील नेतृत्व को आधुनिक भारत के विकास की सच्ची पृष्ठभूमि ठहराया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि पं. नेहरू ने आजाद भारत के स्वप्नदृष्टा के रूप मे विकास के क्षेत्र को अग्रणी दिशा दी है। उन्होनें युवा पीढ़ी से नेहरू के विचारों को आत्मसात किये जाने की अपील भी की। गोष्ठी का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर केडी मिश्रा, डा. राजकुमार पाण्डेय, डा. श्रीधर पाण्डेय, डा. रमाशंकर शुक्ल, शत्रुघ्न शुक्ल, विकास मिश्र, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, दयाशंकर तिवारी, दिनेश शुक्ला, ददन सिंह, साकेत मिश्रा, श्रीनाथ तिवारी, सुधीर तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, महमूद आलम, ओमप्रकाश सरोज, रामू मिश्रा आदि रहे। इसके बाद विधायक आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के मनीपुर तथा पूरे टीकाराम एवं हरकरन पट्टी व पूरे पाण्डेय गांवो मे आयोजित कार्यक्रमों मे भाग लिया। विधायक मोना के साथ प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे