Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:ट्रक की टक्कर से युवक की मौत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।गन्ना खरीद कर घर बाइक द्वारा जा रहे युवक की ट्रक से हुई भिडन्त में मौत हो गई ।सूचना पर पहुची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा । जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जनपद के नबाबगंज थाना क्षेत्र के कौडिहार निवासी शिवचरन (36) पुत्र स्व श्रीराम बुधवार शाम पलाए से गन्ना खरीद कर एक दूसरे गाडी पर लदवाने के बाद वह बाइक द्वारा घर जा रहा था कि प्रतापगढ जिले के हथिगवॉ थाना इलाके के कुण्डा मार्ग पर बाइक और ट्रक में हुई भिडन्त में शिवचरन की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया । सूचना पर पहुचने परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे