शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । घर से मंगलवार की शाम से गायब किशोरी का शव गुरूवार को सुबह घर से दूर खेत मे पाए जाने से हडकम्प मच गया । सूचना पर पहुची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा और मामले की हकीकत खंगालने में जुटी रही । जानकारी के अनुसार जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर, कटरा गुलाब सिह गॉव निवासी रामभरोस की पुत्री उपमा देवी (18) मंगलवार की शाम से घर से लापता हो गई बताया जाता है, जिसका शव गुरूवार की सुबह घर लगभग पच्चास मीटर दूर स्थित एक खेत में देखे जाने से हडकम्प मच गया ।सूचना पर पहुचे परिजनों ने रो - रो कर बुरा हाल बना लिया । सूचना पर पहुची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा । और घटना की हकीकत खंगालने में जुटी रही ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ