Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित हज़ारों लोगों ने पूर्व प्रमुख को नम आँखों से दी अंतिम बिदाई


अमरजीत सिंह 
हरिश्चंद्र रावत की मृत्यु से  समाजवादी पार्टी की हुई अपूर्तनीय क्षति :अवधेश प्रसाद
 फ़ैज़ाबाद :ग़रीबो दलितों के नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश चंद्र रावत के अंतिम दर्शन व् अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव व् पूर्व कैबनेट मंत्री अवधेश प्रसाद व् अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मिया,पूर्व विधायक आनन्द सेन यादव व  रुदौली विधयाक के पुत्र अलोक यादव सहित हज़ारो लोग शामिल हुए
            जानकारी के अनुसार कल मेदांता हॉस्पिटल में पूर्व प्रमुख की आकस्मिक मृत्यु के बाद जब उनका शव पैतृक गांव रसूलपुर पहुंचा तो गाँव में कोहराम मच गया और उनके अंतिम दर्शन  के लिए लोगो का ताँता लग गया वहीँ सूचना पाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद,पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां,, पूर्व विधायक आनन्द सेन यादव ,सपा  ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव,सयुस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप सिंह,क्षेत्रीय रुदौली विधायक के पुत्र आलोक यादव उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।इस मौके पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि पूर्व प्रमुख की मृत्यु से समाजवादी पार्टी की अपूर्तनीय क्षति हुई है श्री अवधेश प्रसाद ने इस दुःख की घडी में मृतक के पुत्र जितेंद्र रावत के सर पर हाथ रख कर हर प्रकार से सहयोग की बात कही पूर्व प्रमुख के अंतिम संस्कार में कुलभूषण यादव,वैस अंसारी गुड्डू, निशात अली खान,अब्दुल जब्बार एड्वोकेट पूर्व जिला पंचायत शहीम अहमद,अब्दुल हई खान एडवोकेट  कल्लू सिंह,रेहान खान,अबसार खान,पिंटू वर्मा,नूरूल्लाह,शमीम खान,श्रीपाल रावत,डॉ अख़लाक़ खान,गुल्लू सिंह,मैनुद्दीन प्रधान,सैयद अली मियां,इक़बाल उस्मानी सहित हज़ारों लोग शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे