अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव में गुरुवार रात बिद्युत फाल्ट सही कर रहा एक प्राइवेट लाइनमैन ग्यारह हजार एच टी लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप सें झुलस कर विधुत पोल से नीचे आकर गिर गया जिसका इलाज लखनऊ सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है जहां उसकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी प्राइवेट लाइन मैन जगराम पुत्र राम सरन 22 वर्ष जो लगभग छ: बजे सट डाउन लेकर मवई थाना के पीछे फाल्ट सही कर ही रहा था कि अचानक बिजली की सफ्लाई आ गई जिससे वह ग्यारह हजार एच टी लाइन की चपेट में आकर पोल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सी एच सी मवई लेकर गए लेकिन वहाँ पर मौजूद डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रिफर कर दिया लेकिन वहाँ पर भी शनिवार को हालत मे सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है जहां पर उसकी हालत काफी चिंताजनक बतायी जा रही है वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना में रामसनेहीघाट के एस एस ओ दीपेन्द्र कुमार की लापरवाही का ही कारण बताया और कहा कि दो वक्त़ की रोटी कमानेवाला प्राइवेट लाइन मैन हादसे का शिकार हो गया जिसकी हालत काफ़ी चिंताजनक बनी हुई है
इस सम्बन्ध मे रामसनेहीघाट के जेई संदीप यादव से बात की गयी तों उन्होंने विभाग के अधिकारियों का बचाव करतें हुये बताया की सटडाउन था ही नहीं और न ही घायल हमारे विभाग का था इसमें हमारे विभाग की कोई लापरवाही नहीं है जब पूछा गया की आपके विद्दुत विभाग का हर सरकारी लाइन मैन दो सौ तीन सौ रुपये पर काम करने वाला प्रावेट आदमी रखे हुए है और उसी से पूरा काम कराता है और सरकारी लाइन मैंन हाजिरी लगाकर निकल लेता है और प्रावेट लाइन मैन को दिशा निर्देश देता रहता है तो इस बात पर जेई ने कोई जबाब नहीं दिया बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट विद्युत उपकेंद्र के रानीमऊ फ़ीडर से मवई गांव को सप्लाई होती हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ