सुनील गिरी
हापुड़ :गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हापुड चेकिंग के दौरान पुलिस और कार सवार बादमाशों की मुठभेड़ । दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के सिटी कोतवाली छेत्र के HPDA इलाके पुलिस को देख कर भाग रहे कार सवार बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई । पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया । एक पुलिस कर्मी को भी लगी गोली । पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ़्तार । दो बदमाश फरार एसपी भारी पुलिस बल के साथ फ़रार बदमाशों की तलाश में जुटे।
सिटी कोतवाली के मोदीनगर रोड पर नगौला चौकी के पास देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी पुलिस को देख कार सवार पांच बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के पास बदमाशों को घेर लिया अपने को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी । मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बादमश अँधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहे। घायल सिपाही व बदमाश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। वहीं बताया जा रहा है के पकड़े गए बदमाश हाईवे पर लिफ्ट देकर यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। वहीं मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के सिपाही धीरज और गाजियाबाद जिले के थाना मुरादनगर निवासी बदमाश तारीफ गोली लगी है पुलिस ने मौके से दो बदमाश दनकौर (गौतमबुद्ध नगर) थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र पंडित और टप्पल अलीगढ़ निवासी रंजीव को गिरफ्तार कर उनके पास से कार, दो पिस्टल व कारतूस आदि बरामद किए हैं। एसपी हेमंत कुटियाल भी मौके पर पहुंचे और फरार दो बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ