अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सरायनमू में घटना की न्यूज कवरेज करने गए एक पत्रकार अशोक मिश्र की ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया था। घायल पत्रकार ने थाने पर तहरीर दिया है। ग्राम सरायनमू में रविवार की रात्रि युवक आदित्य वर्मा के सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर ग्राम बरईकला निवासी करीब पचास वर्षीय अशोक मिश्र घटना की कवरेज करने गए थे। इस दौरान अचानक अशोक मिश्र भी गांव में उग्र भीड़ का शिकार बन गए। पीआरवी पर पत्थरबाजी की फोटो खींचते समय गांव के कुछ लोग इन पर हमलावर हो गए और लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में उसके सिर,हाथ,गर्दन पर गम्भीर चोंटे आ गई। पूंछे जाने पर रौनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ