अमरजीत सिंह
फैजाबाद:कोतवाली बीकापुर क्षेत्रांतर्गत कोछा बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आज रात करीब 10:00 बजे आग लग गई जिसमें कई महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर खाक हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बाजार वासियों की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर बीकापुर कोतवाल सुनील सिंह, हल्का दरोगा विवेक कुमार राय, सिपाही रामप्रवेश यादव शैलेश सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया इस अवसर पर क्षेत्र के युवा नेता सत्य प्रकाश यादव ने भी पहुंचकर घटना का मुआयना किया



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ