सुनील गिरी
हापुड़ । जनपद हापुड़ के विकास खण्ड हापुड़ में 50 ग्राम प्रधानों को क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी,रेनू श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत विकास योजना,पंचायती राज व्यवस्था और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को जी0एस0टी0 की जानकारी देने के लिए सहायक आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, सहायक अभियन्ता जल निगम, आर0ई0एस0 के अवर अभिन्ता, सहायक अभियन्ताओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। उक्त विभागों के इंजिनियरों ने ग्राम प्रधानों की जिज्ञासाओं/समस्याओं का समाधान किया। जानकारी के बाद ग्राम प्रधानों ने कहा कि अब काम करना आसान हो जायेगा जी0एस0टी0 के प्राविधानों को समझ न पाने के कारण काम कराने में हिचक रहे थे। दो लाख तक के विकास कार्य कराने पर ग्राम पंचायत को कोई जी0एस0टी0 नहीं देनी है। ठेकादार से बड़ा काम कराने पर उसको पेमेन्ट जी0एस0टी0 काटकर देना है। विकास कार्यो का जो एस्टीमेट ठेकादारों के लिए बनवाये जायेगे उसमें जी0एस0टी0 का प्राविधान करना जरूरी है। प्रशिक्षण पर नजर रखने के लिए पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दो अधिकारी वासुदेवदास और किरन ज्योति आई थी। दोनो अधिकारियों ने प्रधानों से बातचीत की उसके बाद उन्हें मार्गदर्शन भी किया। किरन ज्योति ने ग्राम प्रधानों को ग्रुप वर्क कराकर उनको गांवों के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण से सम्बन्धित समस्त पंचायती राज विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ