Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा / वजीरगंज:-वजीरगंज- झिलाही मार्ग पर बंधवा  गन्ना तौल केंद्र के पास गन्ना लाद कर आ रही ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार  की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 

घटना रविवार देर शाम की है,स्थानीय थाना क्षेत्र के धनेश्वरपुर पकडीहवा निवासी राज बहादुर सिंह उर्फ पंडित (45) पुत्र राजनारायण सिंह वजीरगंज से अपने घर जा रहे थे कि बंधवा गन्ना तौल की तरफ से आ रहे गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आकर गिर गए  ट्राला का चक्का उनके ऊपर चढ़ गया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा मृतक के परिवार वालो को दी गयी। मौत की खबर मिलते ही राज बहादुर के घर मे कोहराम मच गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे