कानपुर :प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थान समूह भाभा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में चल रहे दसवें वार्षिकोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
14 नवंबर को वार्षिकोत्सव 'फ़ीनिक्स-2K17' के दूसरे दिन छात्रों व विभिन्न आमन्त्रित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से शमा बाँध दिया।
कुछ प्रमुख प्रस्तुतियों में गायन में अभयजीत सिंह व दिवांक मिश्र आदि ने अपने स्वर से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया तथा नृत्य में फराह जमील,अरिंदम ग्रुप,शिवांगी दुबे आदि ने अपनी अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया।
फ़ीनिक्स-2K17 में आयोजित नवागन्तुक छात्रों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बी०टेक प्रथम वर्ष के गौरव सक्सेना को मिस्टर फ्रेशर व एम०बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा सिंह को मिस फ्रेशर चुना गया।
साथ भाभा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में प्रदेश स्तर की डांस चैंपियनशिप 'डांस फीवर' का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश रत्न इंजी० महेश सिंह चौहान ने किया। डांस फीवर में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के कानपुर,कानपुर देहात,लखनऊ,आगरा,फ़िरोज़ाबाद आदि जिलों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
पूर्व में हुए डांस फीवर के विभिन्न ऑडिशन्स के द्वारा चयनित प्रतिभागियों का ग्रैंड फिनाले भाभा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में कराया गया जिसमें डांसर सचिन गोस्वामी (प्रतिभागी,इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार,इंडियाज गॉट टैलेंट) व अब्दुल राजिक़(राष्ट्रिय स्तर डांसिंग जज)आदि नेजज की भूमिका निभाई।
उक्त कार्यक्रम में चेयरमैन इंजी० महेश सिंह चौहान, वाईस चेयरपर्सन उषा सिंह,ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी एच०पी०एस० चंदेल,डीन अकडेमिक्स विनय शर्मा,फ़ीनिक्स के संयोजक संजीव सिंह,सहसंयोजक इक़बाल अहमद सहित फ़ीनिक्स की कोर टीम के सभी सदस्य,शिक्षक गण,स्टाफ सहित बहुत से अतिथि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ