Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद :जिम्मेदारो की उदासीनता बन रही दुर्घटना का कारण


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :रोज ब रोज दुर्घटना से हो रही मौत के बावजूद भी जिम्मेदारों की आंखे नही खुल रही है यहा तक मानीटरिंग की जिम्मेदारी करने वाली पुलिस व परिवहन बिभाग भी मूकदर्शक बना रहता है 
     बता दे कि सीओ सर्कल रुदौली क्षेत्र में संचालित नेशनल हाइवे के ढ़ाबों पर खड़ी ट्रक देखते ही देखते लोगो के मौत का ग्रास बन जाती है और पुलिस भी अपनी जिममेदारी बाखूबी निभाते हुए घायलों को सीएचसी व मृतकों को पंचमाना करा कर लाश को पीएम के लिए भेज कर चैन की नीद में सो जाती है बड़ा सवाल यह है कि इन लापरवाह ढ़ाबा मालिकों पर पुलिस कार्यवाही करना उचित नही समझती है गत दिनों मवई चौराहे स्थित आबदाना ढ़ाबे पर खड़ी ट्रक में जा घुसे ये फैजाबाद से लखनऊ जा रहे अपर आयुक्त बित्त फैजाबाद ओम प्रकाश उपध्याय सहित चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी थी जिसमें कमिश्नर व एसएसपी सहित घटना स्थल पर घंटो जमें रहे क्यास लगाया जा रहा था कि नेशनल हाइवे पर संचालित ढ़ाबा मालिकों पर कार्यवाही तय है लेकिन कुछ दिन  बाद मामला ठन्ड़े बस्ते में चला गया और आज भी रोड़ पर ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है 
     सीओ सर्कल रुदौली में बहुचर्चित नरेश होटल व लकी होटल पर जिले से लेकर प्रदेश स्तर के कई जिम्मेदार अधिकारी चाय नास्ता करने के लिए रुकते है लेकिन हाइवे पटरी पर खड़ी ट्रक इन लोगो को नही दिखाई पड़ती है वही कुछ लोगो ने नाम न छापने पर बताया कि यहा पर रोड़ की मानीटरिंग की जिम्मेदारी उठाने वाली पुलिस का चाय और नास्ता होटल संचालकों के द्वारा फ्री में दिया जाता है शायद यही कारण है कि यहा तक रोड़ पर लोगो की मौत को दावत देने वाले वाहनों पर कार्यवाही नही हो सकी जब इस सम्बंध में सीओ रुदौली से दूरभाष पर जानकारी करना चाहा तो फोन नही उठ सका

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे