Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:छात्राओं को दिखाया ‘कोमल’ फिल्म, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित


राकेश गिरी 
बस्ती । चाइल्ड लाइन द्वारा बाल दिवस पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज में छात्राओं को ‘कोमल’ फिल्म दिखाकर बच्चों की सुरक्षा और सहयोग के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
निदेशक पंकज ने बताया कि जनपद में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चाइल्ड लाइन संस्था सक्रिय है। किसी भी बच्चे को संकट में देखने पर 1098 पर फोन करने से संस्था की ओर से बच्चें को हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जाता है।
मेंहदी प्रतियोगिता मंें उज्जवला प्रथम, मुस्कान मंसूरी द्विती, रश्मि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में नेहा पटेल प्रथम, शाहिना परवीन द्वितीय और अरीसा अख्तर को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने कोमल फिल्म के संदेश से छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव रामललित यादव, मालिका परवीन, सन्तोष श्रीवास्तव, अंजू वर्मा, कविता श्रीवास्तव, मानवी सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, कुमकुम, जूही, अंजुम अफशा, कल्पना गोना के साथ ही चाइल्ड लाइन की तमन्ना, विजय वर्मा, निधि सिंह आदि ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे