Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:तमंचे समेत आरोपी धराया


लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बीती गुरूवार की रात रानीगंज कैथौला क्षेत्र से एक आरोपी को तमंचे तथा अवैध कारतूस के साथ धर दबोचा। रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज हरीश तिवारी पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे कि जगन्नाथपुर धर्मकांटा के पास एक संदिग्ध युवक से पूछताछ के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्त मे आये कोतवाली क्षेत्र के पूरे इच्छाराम निवासी दूधनाथ यादव को पचीस ए आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे