चेयरमैन पद पर कांग्रेस, बीजेपी व बसपा समेत बीस प्रत्याशियों मे होगा घमासान
लालगंज प्रतापगढ़। नगर पंचायत के चुनाव मे गुरूवार को प्रत्याशियों के नाम वापसी का दिन बीत जाने के बाद तस्वीर साफ हो उठी। चेयरमैन पद के दो प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के बाद इस पद पर अब बीस उम्मीदवार मुकाबले मे होगें। चेयरमैन पद के लिये वकील की पत्नी हसीना तथा व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र मोदनवाल की पत्नी किरन ने अपना नाम निर्देशन पत्र एसडीएम कोमल यादव के समक्ष प्रस्तुत होकर वापस ले लिया। वहीं सभासद पद के लिये वार्ड संख्या पांच अझारा से राजकली ने तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष उपस्थित होकर अपने नाम वापसी की घोषणा की। नाम वापसी के बाद आज शुक्रवार को चेयरमैन व सभासद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा। कांग्रेस से जहां संतोष द्विवेदी की पत्नी अनीता को हाथ का पंजा वहीं भाजपा से राजेश की पत्नी तारा देवी को कमल तथा बसपा राजेंद्र मौर्य की पत्नी ज्ञानमती को हाथी चुनाव चिन्ह मिलना सुनिश्चित माना जा रहा हैं। वहीं निर्दल प्रत्याशियों व उनके समर्थको मे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित निशान को लेकर अभी भी बेसब्री दिख रही है। चुनाव मे चेयरमैन पद के लिये कांग्रेस व भाजपा तथा बसपा के अलावा कुछ निर्दल प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अभियान अभी से ही घर घर वार्डो मे दिखने लगा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ