Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देव भाषा संस्कृत के संवर्धन से ही राष्ट्रीयता को ताकत:मोना


वार्षिकोत्सव मे एमएलसी उमेश ने भी संस्कृत भाषा के पुनरूत्थान पर दिया जोर

लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्र के बेलहा गांव के शास्त्रीय नगर स्थित राजगुरू श्रीकृष्ण पाण्डेय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव बुधवार की देर शाम सोल्लास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ किया। समारोह को संबोधित करते हुये विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि संस्कृत देव भाषा होने के साथ विश्व की समस्त भाषाओं की जननी है। उन्होनें कहा कि संस्कृत के ज्ञानार्जन से छात्र-छात्राओं मे संस्कार तथा राष्ट्रीयता के प्रति सोच मजबूत हुआ करती हैं। विधायक मोना ने कहा कि संस्कृत के पुनरूत्थान से ही भारतीय भाषाओं का व्यापक संरक्षण हासिल हो सकता है। अध्यक्षता करते हुये शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने लोगो ंसे विश्व मे भाषाओं की सिरमौर संस्कृत के प्रचार प्रसार एवं संवर्धन के लिये जन जागरण का आहवान किया। विधायक मोना एवं एमएलसी उमेश द्विवेदी ने विद्यालय के भौतिक विकास के लिये संयुक्त रूप से सहयोग का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम मे आचार्यो तथा छात्र छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के जरिये संस्कृत भाषा की श्रेष्ठता का मनोहारी प्रस्तुतीकरण किया। विद्यालय के प्रबन्धक पवन कुमार पाण्डेय ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम नारायण पाण्डेय ने आभार तथा प्रधानाचार्य अंजनी कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर मानस मनीषी रामफेर पाण्डेय, राजू पाण्डेय, राकेश तिवारी, घनश्याम मिश्र, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, श्यामशंकर मिश्र, हरिश्चंद्र, उमाशंकर शुक्ल, ज्ञानेन्द्र सिंह, पप्पू तिवारी, ददन सिंह, शैलेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे