अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर । रेहरा बाजार में किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई । किसान युनियन के मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथाआंदोलन की रणनीति बनाई गई ।
जानकारी के अनुसार विकास खंड रेहरा बाजार के ग्रा.पं.परसिया स्थित किसान युनियन के कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष देवीपाटन मंडल विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न क्षेत्रीय मुददों व समस्याओं पर चर्चा की गई । 5 नवंबर को ग्राम परसिया में एच.टी एल.टी लाईन के टकराने से घरों में हाईवोल्टज करंट उतरने से 12 लोगों घायल हुए तथा हजारों का सामान जलने की जाँच, रेहरा बाजार ब्लाक के सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाए रेहरा बाजार ब्लाक में धान क्रय केंद्र खोलने सहित ग्राम परसिया में कलावती की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाने, मानीगढ़ा के भदई पुत्र नगेसर के हिससे पर रखे अवैध छप्पर को हटवाने, मौहरवा में दयाराम की बंद नाली को पुन: खुलवाने आदि बिंदुओं व समस्याओं पर चर्चा की गई । मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा उक्त समस्याओं के निराकरण संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारीयों से वार्ता करके समस्याएं निस्तारित कराई जाएंगी । मंडल अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन धरना प्रदर्शन सरकारी कार्यालयों के घेराव की तैयारी करने को भी कहा । बैठक में जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा, राम उग्रह वर्मा, गृशेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, गुरूप्रसाद वर्मा, शाह मुहम्मद, किताबुन्निसा, परवीन देवी, नाजमा खातून, आरती देवी, मायावती, राजबहादुर शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ