Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:अधिवक्ता के निधन पर शोक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । नगर के आजाद नगर निवासी वारिष्ठ अधिवक्ता पूर्व एडीजीसी अब्बास अली के आक्समिक निधन से समूचे जिले के अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड गई । अधिवक्ताओं ने कहा अब्बास अली बहुत ही शान्त एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज ने अपना एक साथी खो दिया जिसकी भरपाई सम्भव नही है ।जूबाए पुरातन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल, महामंत्री जय प्रकाश मिश्र "जेपी", कोषाध्यक्ष विधासागर शुक्ल, प्रकाशन मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिह, दीपेन्द्र मिश्र, अनुज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राममूर्ति मिश्र, मुक्कू ओझा, विवेक तिवारी, पूर्व महामंत्री विवेक त्रिपाठी, नीरज तिवारी, तहसील सदर बार के पूर्व मंत्री शिवेश शुक्ल, अधिवक्ता अन्जनी सिह बाबा, बिनय सिह, समेत अन्य अधिवक्तागण व पदाधिकारियों मे उक्त  घटना से शोक व्याप्त है । अधिवक्ताओं ने ईश्वर से दिवंग्त आत्मा को शान्ति हेतु प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे