Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:शिक्षक संघ रूधौली का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न


राकेश गिरी 
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल ‘पूर्व माध्यमिक’ शिक्षक संघ के रूधौली ब्लाक का त्रैवार्षिक अधिवेशन बीआरसी रूधौली पर अल्पना यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं के समाधान पर विचार के साथ ही दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी विष्णुदत्त शुक्ल की देख रेख में सर्व सम्मत से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने शिक्षकांें का आवाहन किया कि  वे अपनी एकजुटता बनाये रखें। संगठन की मजबूती से ही समस्याओं का हल निकलेगा।
अधिवेशन में सर्व सम्मत से शशिकान्त धर दूबे संरक्षक, जय-जय राम चौधरी अध्यक्ष, राजेश कुमार चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता, रणवीर चौधरी, विनय कुमार, शैलेष कुमार, विमला पाण्डेय, विजय लक्ष्मी पाण्डेय उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाण्डेय मंत्री, हीरालाल मधुकर, श्रीमती गायत्री त्रिपाठी, राजेश कुमार संयुक्त मंत्री, समीउल्लाह अंसारी कोषाध्यक्ष, हेमन्त कुमार आडिटर, सूबेदार यादव लेखा परीक्षक, राजेश कुमार यादव प्रचार मंत्री चुने गये। चुनाव अधिकारी विष्णुदत्त शुक्ल ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।
कार्यक्रम में सत्य प्रकाश सिंह, बाल्मीक सिंह, दिनेश पाण्डेय, शिवरतन, अंगद सिंह,  मनीष मिश्र, वासुदेव, दुष्यंत कुमार, उमेश चौधरी, राम सिंह, अशोक कुमार, रवि कुमार, भीमसेन  के साथ ही संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे