गोंडा। निकाय चुनाव के मद्देनजर मंडल के डीआईजी ने मनकापुर कोतवाली व छपिया थाने का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान डीआईजी अनिल राय ने थाने की साफ सफाई व्यवस्था, अभिलेखों का रख-रखाव का सघन निरीक्षण किया।उन्होंने थानाध्यक्ष शैलेश सिंह को जर्जर हो चुके आफिस मालखाना बैरक आदि के मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेजने के लिए कहा। उन्होंने अपराधियों पर अंकुश लगाने कच्ची शराब बंद करवाने पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने का सख्त निर्देश दिया।उन्होंने कच्ची शराब बनाने में अव्वल गावों में छापेमारी कर बंद करवाने का आदेश दिया।बिना अनुमति के कोई भी प्रत्याशी जुलूस आदि नहीं निकालेंगे।
डीआईजी ने बताया कि निकाय चुनाव में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।इस मौके पर मसकनवा चैकीप्रभारी नीरज सिंह कमलेश सिंह रामानन्द आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ