शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतगणना 01 दिसम्बर 2017 को सकुशल, शांतिपूर्ण, शुचिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से 05 परिनियोजन मजिस्ट्रेटो के स्थान में अपरिहार्य कारणो से संशोधन जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भू कुमार ने किया है, जो मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर कानून व्यवस्था पर सजग एवं सतर्क दृष्टि रखेगे। जिसमें जी0आई0सी0 मुख्य द्वार पर उपस्थित व उसके आस-पास के परिक्षेत्र के लिये सिंह प्रताप देव अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के स्थान पर अब जर्नादन प्रसाद यादव डी0सी0 मनरेगा को, नगर पंचायत अन्तू के सदस्य पद हेतु मतगणना हाल के प्रवेश द्वारा पर सुनील दत्त सहा0 जिला विद्यालय निरीक्षक के स्थान पर प्रभात कुमार मिश्र पी0ओ0 डूडा को, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी के स्थान पर जितेन्द्र कुमार जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को इसके अलावा सम्पूर्ण जी0आई0सी परिसर हेतु यादवेन्द्र द्विवेदी उप निबन्धक सदर के स्थान पर अमित कुमार जायसवाल कृषि रक्षा अधिकारी को, नगर पंचायत लालगंज मतगणना स्थल तहसील परिसर लालगंज हेतु रिजवान अहमद एबीएसएस के स्थान पर अब गौतम प्रकाश एबीएसएस को नियुक्त किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ