शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । नगर पालिका परिषद् बेल्हा जनपद प्रतापगढ़ के नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रवीण कुमार अग्रवाल अपर आयुक्त इलाहाबाद मण्डल इलाहाबाद को विशेष प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। मा0 विशेष प्रेक्षक का मोबाईल नम्बर 9454417217 है। मा0 विशेष प्रेक्षक के निवास हेतु लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ का निरीक्षण गृह कक्ष सं0-01 को आरक्षित किया गया है। मा0 विशेष प्रेक्षक महोदय का आगमन जनपद में दिनांक 29 नवम्बर 2017 को होगा। विशेष प्रेक्षक के साथ लायजन अधिकारी के रूप में राजीव कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियन्ता जल निगम मो0नं0-9453983814 को तैनात किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ