शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता कैम्प कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 को निर्देशित करते हुये कहा कि मतगणना स्थल पर प्रातः 6 बजे पहुॅचे। मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी, समस्त आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 कम्प्यूटर, स्कैनर, प्रिन्टर आदि की व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित गाईड लाईन का अध्ययन कर लें और उसका अक्षरशः अनुपालन मतगणना प्रक्रिया में किया जाये एवं निर्भिक होकर पारदर्शी ढंग से निष्पक्षता के साथ मतगणना का कार्य सम्पन्न कराये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी और मतगणना स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे से निगरानी रखी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान की तर्ज पर ही मतगणना का कार्य भी पूर्ण पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष ढंग से कराया जायेगा। उन्होने यह भी बताया कि जिस वार्ड की मतगणना पूर्ण हो जाये उस वार्ड के अभिकर्ता बाहर चले जाये तथा दूसरे वार्ड की मतगणना प्रारम्भ होने पर उससे सम्बन्धित अभिकर्ता मतगणना स्थल पर आ जाये। उन्होने कहा कि मतगणना अभिकर्ता अपनी निर्धारित टेबल पर ही रहेगे अन्य टेबल पर पाये जाने पर उनका आई कार्ड ले जब्त कर लिया जायेगा और उन्हें बाहर भेज दिया जायेगा। उन्होेने कहा कि मतगणना स्थल पर पत्रकारो को राउण्डवार सूचना उपलब्ध कराये जाने के लिये मीडिया सेन्टर की स्थापना करायी जायेगी। उन्होने कहा कि पब्लिक एनाउन्स सिस्टम इस प्रकार स्थापित कराया जायेगा कि उसकी आवाज दूर तक जाये। उन्होने बताया कि 7 बजे अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जायेगा और स्ट्रांग रूम से मतपेटियां मतगणना टेबलो पर पहुॅचायी जायेगी। उन्होने कहा कि अभिकर्तागण सौहार्द बनाये रखेगे और किसी भी प्रकार की शिकायत के लिये आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को अपनी बात बताये। उन्होने कहा कि मतगणना अभिकर्ता अपने साथ मोबाईल फोन, पान-मसाला, माचिस, लाईटर, अस्त्र-शस्त्र एवं अन्य कोई ज्वलनशील अथवा पेय पदार्थ लेकर अन्दर प्रवेश नही करेगे। उन्होने बताया कि जीते हुये प्रत्याशी विजय जुलूस नही निकाल सकेगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, उप जिला निर्वान अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य एवं समस्त आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ