Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न भरे फार्म , यह योजना है फर्जी


राकेश गिरी 
बस्ती । महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बस्ती में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित बेटी बचाओ, बेटी पढाओं की योजना लागू नही है। यह प्रदेश अन्य 17 जनपदों में लागू है, जिसमें बस्ती एवं गोरखपुर मण्डल का कोई जनपद नही है। जिलाधिकारी ने इस योजना का इस जनपद में फर्जी फार्म भरवाकर आम जनता को बेवकूफ बनाने की कार्यवाही की जानकारी संज्ञान में आई है। इस पर गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया है कि ऐसी कोई भ्रामक जानकारी प्राप्त होती है तो उसमें कठोर कार्यवाही किया जाय। तथा शासन को भी अवगत कराया जाय। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे