Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पांच घायल



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अरुवावा गांव के पास मंगलवार-बुधवार की रात गन्ना लेकर मसौधा मिल जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से दो कारें एक-एक कर टकरा गई, जिसमें बारात से वापस जा रहे कानपुर में तैनात दरोगा व दीवान सहित पांच लोग घायल हो गए। बगैर सड़क चौड़ीकरण के ही पिपरी पुल के पास पुलाही वसूलने के लिए बन रहे डिवाइडर से एक ट्रक भी टकरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया है
          क्षेत्र के अरुवावा गांव के सामने मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्राली गन्ना लेकर मसौधा चीनी मिल जा रहा था उसी बीच विपरीत दिशा से आ रही कार ट्राली से टकरा गई कार दूसरी तरफ जाकर पेड़ से टकराकर पलट गई तथा ट्राली का पहिया निकलकर रोड पर जा गिरा कादीपुर क्षेत्र के थाना गोसाईंगंज अंतर्गत सुनौली पांडेपुर में शादी में शामिल होने आए कानपुर से दरोगा व दीवान की कार दुर्घटनाग्रस्त ट्राली से टकरा गई  दीवान राजकुमार श्रीवास्तव (38) व विनोद कुमार (68) निवासी दुबौलिया गो¨वदनगर कानपुर गंभीर घायल हो गए साथ में बैठे दारोगा सुभाष द्विवेदी, भतीजा महेश द्विवेदी व सतीश त्रिपाठी को भी चोटें आई हैं घटना की सूचना पर पहुंचे एसआइ देवेश त्रिपाठी व अर¨वद पटेल ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों व ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सभी घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया
         दूसरी तरफ भदरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बगैर सड़क चौड़ीकरण के ही पिपरी पुल के पास टूल टैक्स वसूलने के लिए डिवाइडर व गुमटियों का कार्य चल रहा है। उसके बाद भी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड व बैरिके¨टग न होने के कारण वाराणसी से फैजाबाद जा रहा कोयला लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक समसाद पुत्र अब्दुल कसीद व क्लीनर बाल-बाल बच गए क्या कहते है जिम्मेदार-चौकी प्रभारी भदरसा श्रीनिवास पांडेय ने बताया की एक हफ्ते में करीब आधा दर्जन दुर्घटनाएं इसी स्थान पर हो चुकी है इस लिए यहां से डिवाइडर व गुमटियों को हटवाने के लिए जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर हटवाने की मांग की गई है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे