Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला का मामला ,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओ में आक्रोश


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी न किए जाने के बजाय मुकदमा उठाने का दबाव बनाए जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरूवार को जूबाए पुरातन अध्यक्ष रोहित शुक्ल की अध्यक्षता व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र " जेपी " के संचालन में जूबाए कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिसिया कार्यप्रणाली पर अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया और विरोध में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का ज्ञापन जिला जज को सौपा । बता दे कि जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र बलीपुर परसन निवासी अधिवक्ता नीरज तिवारी पर गत दिवस जमीनी विवाद में पडोस के दंबगो द्वारा जाल लेवा हमलाकर लहुलुहान कर दिया था मामले में तो पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन आरोप है कि विपक्षी से सॉठ - गॉठ बनाकर अधिवक्ता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा इतना ही नही घटना के बाद से आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गई जिससे दंबग लोगो का मनोबल बढा हुआ है । उक्त घटना को लेकर जिले के अधिवक्ताओ में गहरा आक्रोश व्याप्त है । उक्त प्रकरण को लेकर जूबाए पुरातन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल व महामंत्री जेपी मिश्र के नेतृत्व में गुरूवार को अधिवक्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे । अधिवक्ताओ ने कहा कि पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करे अन्यथा अधिवक्ता बृहद आन्दोलन की मुहीम छेडने को बाध्य होगा । विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से सुधीर मिश्र, भारत भूषण तिवारी, चन्द्रेश पाण्डेय, पवन मिश्र, अंजनी बाबा, विवेक त्रिपाठी, नीरज राय, सुरेन्द्र पाण्डेय, मुक्कू ओझा, विवेक शुक्ल, राममूर्ति मिश्र, राघवेन्द्र प्रताप सिह, दीपेन्द्र मिश्र, राममूर्ति प्रजापति,तौसिफ अहमद, दीनानाथ मिश्र, देवेन्द्र तिवारी, शिवेश, उमेश ओझा, निशान्त उपाध्याय रवीन्द्र मिश्र, राकेश चौरासिया, विजय सिह, सुभाष सिह , गुलजार, गुलशाद,विवेक तिवारी,  समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे